देशभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं होती जूनियर आचार्य कार्तिकेय बघेल ने अपने पांचवे जन्मदिन पर अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया तथा नीम पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल के सबसे कम मात्र पांच वर्ष की उम्र में पर्यावरण प्रेमी कार्तिकेय की अनेकों पौधारोपण एवं प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहभागिता रहती है।
ग्रीवेंस कमेटी सदस्य हरियाणा सरकार देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बाल्यावस्था से ही बच्चों को अपने वीर जवानों, महान क्रांतिकारियों, महापुरुषों आदि के शौर्य, वीरता, साहस की जानकारी देकर देशभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। बाल पर्यावरण प्रेमी कार्तिक के हाथों पौधारोपण ओर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर जन्मदिन का आशीर्वाद प्राप्त करना सभी को देशभक्ति का संदेश एवं प्रेरणा दे रहा है।
ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने सभी से नन्हें बच्चों के जन्मदिन पर देव वृक्षों के रोपण ओर संरक्षण की अपील करते हुए । भारतीय संविधान दिवस एवं विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस उपलक्ष्य पर देश को हरियाली युक्त ओर प्रदूषण मुक्त की अपील करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण ओर संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संस्था सदस्य देव, रोहित, जीतू, मनोज, चिराग ठेकेदार, राकेश, उमेश, मनजीत, दक्ष आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।