अमर विहार स्थित महाराजा अग्रसैन भवन में अग्रवाल युवा मंच (रजि.) एवं अग्रवाल महिला संगठन (रजि.), जगाधरी के संयुक्त तत्वाधान में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों की होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति अश्वनी सिंगला (ओएसिस फेब्रिकेशन) द्वारा महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि अश्वनी सिंगला ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ”होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन न केवल हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं, बल्कि समस्त समाज में जागरूकता और समरसता का संचार भी करते हैं।” सांस्कृतिक कार्यक्रम और आनंद समारोह का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के मधुर भजन रहे, जिन पर उपस्थित महिलाएं और पुरुष जमकर थिरके।
कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए तंबोला व अन्य रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। अंत में सभी ने सामूहिक भोज के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस भव्य समारोह में दोनों संगठनों के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से अग्रवाल युवा मंच के मुख्य संरक्षक पंकज मित्तल, प्रधान पंकज मंगला, महासचिव कपिल गोयल, सह सचिव अमित गुप्ता, पंकज गोयल, आशीष मित्तल, अनुज गर्ग, विनीत अग्रवाल, सुमित गुप्ता, संजीव मित्तल और अग्रवाल महिला संगठन से संस्थापक चंद्र प्रभा, प्रधान इंदु गोयल, महासचिव रेणुका गोयल, कोषाध्यक्ष रितू मित्तल, संरक्षक रक्षा मित्तल, उपप्रधान लवी गुप्ता, सहसचिव विजय गुप्ता, अनिता मित्तल, शशि बंसल, डिंपल मित्तल, सरिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, संगीता मित्तल, मीनाक्षी गुप्ता, प्राची गुप्ता, पूनम मित्तल, पूनम अग्रवाल, विभा जैन और पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।