नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

अल हिंद एयर, फ्लाईएक्सप्रेस को उड़ान भरने के लिए सरकार से मंजूरी मिली

शेयर करे :

अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस जल्द ही उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। इन विमानन कंपनियों को नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। इन 2 कंपनियों के अलावा उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही NOC मिल चुका है। इसके 2026 में परिचालन शुरू करने की संभावना है।
मंत्रालय देश में और अधिक विमानन संचालकों को लाने के लिए उत्सुक है जो विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू नागर विमानन बाजारों में से एक है। वर्तमान में, देश में 9 नियमित घरेलू विमानन कंपनियां सेवा दे रही हैं।

क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई बिग ने अक्टूबर में नियमित उड़ानें निलंबित कर दी थीं। इंडिगो और एयर इंडिया समूह (एयर इंडिया व एयर इंडिया एक्सप्रेस) की घरेलू बाजार में 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।
नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मंगलवार को लिखा, पिछले एक सप्ताह में भारतीय आसमान में उड़ान भरने की तैयारी कर रही नई विमानन कपंनियों शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस के दलों से मिलकर खुशी हुई। शंख एयर को पहले ही मंत्रालय से एनओसी मिल गया है। वहीं अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को इस सप्ताह एनओसी मिला। उन्होंने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र में अधिक विमानन कंपनियों को प्रोत्साहित करना मंत्रालय का प्रयास रहा है जो सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है।

मंत्री ने कहा कि उड़ान जैसी योजनाओं ने स्टार एयर, इंडिया वन एयर और फ्लाई91 जैसी छोटी विमानन कंपनियों को देश के भीतर क्षेत्रीय संपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाया है और भविष्य में वृद्धि की और भी गुंजाइश है। नागर विमानन महानिदेशालय के अनुसार, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और सार्वजनिक क्षेत्र की अलायंस एयर के अलावा अन्य विमानन कंपनियां अकासा एयर, स्पाइसजेट, स्टार एयर, फ्लाई91 और इंडियावन एयर हैं। गो फर्स्ट तथा जेट एयरवेज सहित कई विमानन कंपनियां ने पिछले कुछ साल के दौरान कर्ज के बोझ तले दबकर अपनी उड़ान सेवाएं बंद कर दी हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें