नवीनतम पोस्ट

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज

लाल किले के पास धमाके के बाद अमित शाह ने हालात का जायजा लिया

शेयर करे :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले के निकट हुए धमाके के बाद हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस प्रमुख और खुफिया ब्यूरो के निदेशक से बात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NHD), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और फॉरेंसिक विज्ञान के प्रमुखों को जांच में सहायता करने और साक्ष्य एकत्र करने के लिए विस्फोट स्थल पर विशेषज्ञ टीम भेजने का भी निर्देश दिया।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने विस्फोट के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त, खुफिया ब्यूरो के निदेशक और केंद्रीय गृह सचिव से बात की। उन्होंने बताया कि तीनों शीर्ष अधिकारियों ने गृहमंत्री को घटना के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि NSG के विशेषज्ञ और NIA के जांच अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। NSG की टीम में विस्फोटक के विशेषज्ञ शामिल हैं, जबकि NIA की टीम में आतंकवादी मामलों के अनुभवी जांच अधिकारी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में उच्च तीव्रता वाले विस्फोट से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। धमाके में 24 लोग घायल हो गए। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में ले जाया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने लगा है, लेकिन इस मस्ती के बीच आपकी सेहत पर भारी धातुओं का साया भी

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

हमसे संपर्क करें