नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

WPL के 277 खिलाड़ी नीलामी में दीप्ति और रेणुका का भी नाम

शेयर करे :

भारत की विश्व कप स्टार दीप्ति शर्मा समेत दुनिया भर के 277 खिलाड़ी यहां 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग में 73 स्थानों के लिए होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे। नीलामी पूल में शामिल खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए डब्ल्यूपीएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 19 खिलाड़ियों ने 50 लाख की श्रेणी के लिए, 11 ने 40 लाख और 88 खिलाड़ियों ने 30 लाख की श्रेणी के लिए नाम दिए हैं।

इसमें कहा गया , नीलामी सूची में 194 भारतीय खिलाड़ी हैं जिनमें 52 राष्ट्रीय और 142 घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में 66 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और 17 ऐसे क्रिकेटर शामिल हैं जिन्होंने अपने देश के लिए नहीं खेला है। विदेशी खिलाड़ियों के लिए 23 स्थान उपलब्ध है। भारत की करिश्माई हरफनमौला दीप्ति , हरलीन देयोल, प्रतिका रावल, पूजा वस्त्राकर, उमा छेत्री और क्रांति गौड़ 50 लाख वाली श्रेणी में हैं।

न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन और एमेलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एक्सेलेटेन, आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग भी 50 लाख वाली श्रेणी में हैं। टीमों ने सात विदेशी खिलाड़ियों समेत 17 खिलाड़ी रखे हैं। पांचों टीमों के पास कुल 41 .। करोड़ रूपए का पर्स है। नीलामी की शुरूआत मारकी खिलाड़ियों से होगी जिनमें दीप्ति, रेणुका सिंह, सोफी डेवाइन, सोफी एक्सेलेटन, एलिसा हीली, अमेलिया केर, मेग लैनिंग और लौरा वोल्वार्ट शामिल हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें