नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

रोजगार मेले का आयोजन, दोपहर तक करीब 600 बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन

शेयर करे :

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नगीना में बुधवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेटशिप मेला लगाया गया। इस मेले में 55 कंपनियों ने भाग लिया तो दोपहर तक करीब 578 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। खास बात यह है कि इस मेले में लड़कियों ने भी अप्रेंटशिप एवं रोजगार पाने के लिए बड़ी तादाद में भाग लिया। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण SDM फिरोजपुर झिरका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। SDM लक्ष्मी नारायण ने कहा कि समय – समय पर रोजगार मेलों का आयोजन होते रहना चाहिए।

इस मेले में कई दर्जन कंपनियों ने भाग लिया है, जो बच्चों के स्किल के हिसाब से उनका इंटरव्यू ले रहे हैं और इससे सैकड़ो बच्चों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ITI नगीना के स्टाफ के द्वारा रोजगार मेले का अच्छा आयोजन किया गया है। ITI के प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह एवं उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहले 1 साल का ITI का प्रशिक्षण पाने वाले बच्चों को 7700 प्रति माह स्टाइफंड मिलता था। जिसे अब 12 सितंबर बॉन्ड जनरेट होने के बाद बढ़कर 10600 कर दिया गया है। ठीक इसी तरह 2 वर्ष का प्रशिक्षण पाने वाले छात्रों के लिए 8050 रुपए प्रति माह से तकरीबन 11000 रुपए प्रतिमाह स्टाइफंड दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि ITI कर चुके बच्चों को बढ़ – चढ़कर रोजगार मेलों में भाग लेना चाहिए ताकि उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे रोजगार मेले कम होते हैं, जिनमें देश की जानी – मानी कंपनियां हैवेल्स, मिंडा, एटीएल, कैनपैक जैसी बड़ी कंपनियां शिरकत करती हैं। कुल मिलाकर बुधवार को ITI नगीना प्रांगण में लगाए गए रोजगार मेले में बड़ी तादाद में बेरोजगार युवा रोजगार पाने के लिए पहुंचे।

देर शाम तक आंकड़ों का पता चल सकेगा कि कितने बच्चों को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटशिप मेला में रोजगार मिला, लेकिन उम्मीद यह की जा रही है कि बड़ी तादाद में लड़के व लड़कियों को रोजगार के यहां अवसर प्रदान होंगे। वैसे तो मेवात जिले में समय – समय पर अलग – अलग स्थान पर रोजगार मेलों का आयोजन होता रहता है, लेकिन नगीना ITI में लगाए गए रोजगार मेले का बेरोजगार युवाओं को अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। लड़कियों ने मांग उठाते हुए कहा कि नूँह जिले में ही ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगने चाहिएं ताकि लड़कियां भी सुरक्षित महसूस करते हुए आसानी से अपने गृह जिले में ही नौकरी कर सकें। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले अच्छी पहल है। समय – समय पर मेलों का आयोजन होते रहना चाहिए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें