नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

भारतीय वायु सेना का विमान श्रीलंका के लिए आपातकालीन राहत सामग्री लेकर पहुंचा

शेयर करे :

श्रीलंका में अप्रत्याशित बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए आपातकालीन राहत सामग्री लेकर गया भारतीय वायु सेना का विमान शुक्रवार देर रात को श्रीलंका पहुंचा। जरूरी खाद्य सामग्री और स्वच्छता से जुड़ी आपूर्ति लेकर गया C130 विमान देर रात लगभग डेढ़ बजे कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा, जहां भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और श्रीलंका वायु सेना के अधिकारियों ने विमान का स्वागत किया।
मुश्किल की इस घड़ी में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने शुक्रवार को ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया और राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि से श्रीलंका पहुंचाई गई।

यह राहत ऐसे समय में प्राप्त हुई है जब श्रीलंका के अधिकारियों ने केलानी और अट्टानागलु नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार रात से वेस्टर्न प्रोविंस में अप्रत्याशित आपदा की स्थिति की चेतावनी दी। चक्रवाती तूफान डिटवा से मची तबाही के कारण श्रीलंका अप्रत्याशित आपदा का सामना कर रहा है। इसके कारण बाढ़ आई एवं भूस्खलन हुए और बुनियादी ढांचा को व्यापक नुकसान पहुंचा। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने शनिवार सुबह छह बजे तक 69 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कम से कम 34 लोग लापता हैं। डीएमसी ने बताया कि इसके अलावा आपदा से 61,000 परिवारों के 2,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

सेंट्रल प्रोविंस के कैंडी में राहत अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि कैंडी जिले में ही शुक्रवार देर रात तक मृतकों की संख्या 50 से अधिक पहुंच चुकी थी और आधिकारिक तौर पर अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मध्य पर्वतीय क्षेत्र का बैडुल्ला जिला भी भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है, जहां कई लोग लापता हैं और 35 से अधिक लोगों की मौत हुई है। चक्रवात डिटवा की वजह से हुई बारिश के कारण सभी बड़े तालाबों एवं नदियों में जलस्तर बढ़ गया है और अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी देते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।

मौसम ब्यूरो ने कहा कि 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है, हालांकि डिटवा शनिवार देर रात तक द्वीप से बाहर चला जाएगा। श्रीलंका के करीब 35 % इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बिजली नहीं है जिससे सरकारी बिजली कंपनी सीलोन इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड के करीब 70 लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से बिजली बहाल करने के काम में रुकावट आ रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें