नवीनतम पोस्ट

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

भाजपा ने सेवा पखवाड़ा शुरू किया, राष्ट्रपति और राष्ट्रपति सहित दिग्गजों ने दी बधाई

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों और नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की तथा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस उपलक्ष्य में 15 दिन से ज्यादा समय के लिए सेवा पखवाड़ा शुरू किया है। केंद्र और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने 2 अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मोदी स्वयं मध्यप्रदेश के धार जा रहे हैं, जहां वह महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। वह जनजातीय आबादी पर केंद्रित एक कार्यक्रम सहित कई अन्य विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बुधवार को बधाई दी और देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार करने के लिए उनकी प्रशंसा की। मुर्मू ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है।

राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। उनका आभार व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार 140 करोड़ से अधिक नागरिकों की मदद से एक मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने उनके दृष्टिकोण और विचारों को प्रेरणादायक बताया। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश के प्रति उनका अद्वितीय समर्पण और प्रतिबद्धता प्रत्एक भारतीय के लिए प्रेरणा है।

भाजपा नेताओं और अन्य दलों के सदस्यों ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने 2014 के बाद से अपनी पार्टी को अभूतपूर्व भौगोलिक विस्तार और चुनावी सफलता दिलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से देश को नई ऊर्जा दी है और उसे एक नई दिशा दिखाई है। सिंह ने कहा कि उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की क्षमता और सम्मान को बढ़ाया है और लोगों व गरीबों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और वह प्रत्एक नागरिक के लिए राष्ट्र प्रथम के आदर्श वाक्य की जीवंत प्रेरणा हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग की प्रगति के लक्ष्य के साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कामना की कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बने और आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार को खत्म कर विश्वगुरु बने। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा इस शहर के साथ खड़े रहे और पिछले 11 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी की जरूरतों का ध्यान रखा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं एवं आकांक्षाओं का पथप्रदर्शक बताया।

आदित्यनाथ ने एक्स पर कहा, 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर नए भारत को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की
हार्दिक बधाई। अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को एक परिवर्तनकारी
काल बताया जिसने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया। एक वीडियो संदेश में भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी के सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण ने देश भर के नागरिकों को सशक्त बनाया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि पूर्वाेत्तर राज्य ने उनके नेतृत्व में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मेघालय के मुख्यमंत्री सी. के. संगमा ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी United States Geological Survey (USGS) ने दी। भूकंप का केंद्र

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

हमसे संपर्क करें