नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

माली में नाइजर नदी में नौका दुर्घटना, 38 लोगों की मौत और 23 सुरक्षित बचाए गए

शेयर करे :

उत्तरी माली के टिम्बकटू क्षेत्र में नाइजर नदी में एक नौका के चट्टानों से टकराकर डूबने से 38 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के परिजनों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह दुर्घटना दिरे कस्बे में हुई। स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है, लेकिन क्षेत्रीय निवासी और नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष अल्काइदी टूरे ने मंगलवार को बताया कि 38 लोग मारे गए और 23 लोग सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए।

डिरे निवासी मूसा अग अलमौबारेक ट्राओरे ने कहा कि उन्होंने इस दुर्घटना में अपने परिवार के 21 सदस्यों को खो दिया और उन्होंने शवों को निकालने और गिनती करने में स्थानीय अधिकारियों की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में वे परिवार और किसान सवार थे जिन्होंने अभी-अभी धान की कटाई की थी। इस नौका को सुबह पहुंचना था क्योंकि रात में सुरक्षा उपायों के कारण नावों का बंदरगाह में प्रवेश प्रतिबंधित है। यह रोक अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों के हमलों को रोकने के उद्देश्य से लगाई गई है। ट्राओरे ने कहा कि नाव चालक सुबह तक इंतजार नहीं करना चाहता था और उसने किसी दूसरे स्थान से किनारे आने की कोशिश की, जहां नाव चट्टानों से टकराकर डूब गई। माली की आबादी करीब 2.5 करोड़ है और वह पड़ोसी देश बुर्किना फासो और नाइजर के साथ मिलकर कई दशकों से जिहादी आतंकवादियों से लड़ रहा है। अल-कायदा समर्थित जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) समूह के आतंकवादी माली के टिम्बकटू क्षेत्र में सक्रिय हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें