नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिहार चुनाव में बंपर वोटिंग

शेयर करे :

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 121 सीट पर मतदान संपन्न हो गया। राज्य
के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि शाम तक प्राप्त आंकड़ों के
अनुसार 3.75 करोड़ मतदाताओं में करीब 64.46 % (अनंतिम) ने मतदान किया। यह आंकड़ा कुल
45,341 मतदान केंद्रों में से 41,943 केंद्रों से प्राप्त सूचनाओं पर आधारित है। इस चरण में 1,314
उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं के अलावा कहीं से कोई बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। राज्य के 18 जिलों में फैली इन 121 सीट के लिए आज हुए मतदान में मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं और मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनके गृह क्षेत्र लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल
(राजद) समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला किया। पहले चरण का यह चुनाव सत्तारूढ़ राष्टीय जनतांत्रिक
गठबंधन (राजग) और विपक्षी इंडिया गठबंधन, दोनों के लिए अत्यंत अहम माना जा रहा है। इस चरण
में राजद नेता तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री और
दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं। थोड़ी-थोड़ी अवधि के कुछ व्यवधानों को छोड़कर लगभग 20 वर्षों से सत्ता में रही राजग सरकार सुशासन की अपनी छवि को प्रमुख मुद्दा बना रही है जो उस कथित जंगलराज की छवि के विपरीत है जिसे राजद और कांग्रेस की संयुक्त सरकार के 15 साल के शासन के रूप में चिह्नित किया जाता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए सक्रिय

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधा है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बच्चियों

पैतृक गांव जहानाबाद की NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत हो गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CBI लगातार

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कोर्ट परिसर को

हमसे संपर्क करें