जिले में 11/12 सितंबर को तकनीकी सुरक्षा चूक व अन्य कारणों से मोबिकविक एप्प के द्वारा पैसे का लेन – देन और मोबिकविक एप्प के माध्यम से अनाधिकृत भुगतान प्राप्त हुआ था। उस रकम को वापिस करने के लिए दिनांक 16 सितंबर 2025 से दिनांक 23 सितंबर 2025 तक लघु सचिवालय में नि: संकोच मोबिकविक एप्प की टीम ने सीवर लगाया हुआ है। नूंह जि़ले में जिन लोगों के खातों में मोबिकविक ऐप के माध्यम से पैसे आए हैं वो लोग लगातार लघु सचिवालय पहुँच रहे हैं और पैसों को जमा करा रहे हैं।
लेकिन पैसे जमा करने जा रहे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । लोगों ने बताया कि किसी कारणवश हमारे खातों में पैसा जमा हो गया, लेकिन अब हमें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार व अन्य कामों को छोड़कर आना पड़ रहा है, लेकिन यहाँ पर बड़ी परेशानी हो रही है। सुबह से शाम तक भी रकम जमा नहीं हो रही है। समाज सेवी हिदायत कमांडो ने बताया कि हमने लोगों से आह्वान किया था कि जिनके खातों में पैसे आए हैं वो टीम को आकर लघु सचिवालय में पैसों को जमा करा दें और भी किसी तरह की कोई समस्या है उसका निवारण कराए। लोग लगातार पैसों को जमा कराने लघु सचिवालय पहुँच रहे हैं, लेकिन यहाँ पर उन लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समाजसेवी कमांडो हिदायत खान ने बताया कि लोगों के खातों में पैसे आए किसी ने पेट्रोल डलवाया तो किसी ने खाना खाया या किसी ने कोई अन्य सामान लिया। अब उन सभी अकाउंटों को फ्रीज कर दिया गया है। जिससे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने मोबिकविक टीम के लोगों से कहा है कि जल्द से जल्द लोगों के कामों को निपटाओ और जिन लोगों से रिकवरी हो चुकी है, उनके अकाउंट को खोला जाए ताकि मेवात के लोग निडर होकर पैसों को जमा करा दें । उन्होंने कहा कि इस ऐप से अब कहीं न कहीं लोगों का विश्वास उठ जाएगा।