नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

भागलपुर में प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे लोगों पर देसी बम फेंका, तीन लोग घायल

शेयर करे :

बिहार के भागलपुर जिले में दो लोगों ने देसी बम फेंककर तीन व्यक्तियों को घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे लोदीपुर थाना क्षेत्र के बहोरिया गांव में हुई, जब कुछ लोग देवी सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे।
इसने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित एक ही समुदाय से हैं।

जिला पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया, आपसी कहासुनी के बाद दो लोगों ने प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे तीन व्यक्तियों पर देसी बम फेंके। बयान में कहा गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के परिसरों पर छापेमारी की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और देसी बम बनाने में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है। इसने कहा कि मामले की जांच जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए सक्रिय

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधा है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बच्चियों

पैतृक गांव जहानाबाद की NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत हो गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CBI लगातार

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कोर्ट परिसर को

हमसे संपर्क करें