नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

दिल्ली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर की गई हत्या के आरोप में 3 भाइयों को किया गिरफ्तार

शेयर करे :

दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पुरानी दुश्मनी के कारण एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में 3 भाइयों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी मनीष, राजेश उर्फ हड्डी और राजा घटना के बाद से पिछले साल सितंबर से फरार थे। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत दर्ज एक मामले में उनकी तलाश थी। दिल्ली की एक अदालत ने पहले ही उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे।

अकबर नामक व्यक्ति की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने पहले हुए झगड़े को लेकर उसे और उसके भाई राजा को धमकी दी थी। घटना वाले दिन मनीष ने अपने भाइयों राजेश और राजा तथा उनके साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के समूह पर सुनियोजित हमला किया। हमले के दौरान शिकायतकर्ता के करीबी दोस्त बादशाह को कई बार चाकू मारा गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को ऐसी सूचनाएं मिली थी कि आरोपी बिहार के बेगुसराय जिले में छिपे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी को तीनों आरोपियों को बेगुसराय से ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि लंबी पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार कर ली। मनीष चोरी, शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध और हत्या के प्रयास सहित 35 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त है। राजा के खिलाफ पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं, जबकि राजेश उर्फ हड्डी भी कथित तौर पर कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें