नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

शुभमन गिल की गर्दन में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे

शेयर करे :

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले यह जानकारी दी। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में गर्दन में ऐंठन आने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। गिल ने सिर्फ 3 गेंदें खेलीं, जिसके बाद चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

उन्होंने 4 रन बनाए। उन्होंने हार्मर को बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका मारा लेकिन इस दौरान उनकी गर्दन में ऐंठन आ गई। टीम प्रबंधन ने एक बयान में कहा, कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन गर्दन में चोट लग गई। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, वह फिलहाल अस्पताल में निगरानी में हैं। वह आगे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें