नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Elavenil Valarivan ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता

शेयर करे :

भारतीय निशानेबाज Elavenil Valarivan ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां 16वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु की इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में 253.6 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने विश्व कप में कई स्वर्ण पदक जीते हैं और इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप में भी शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह उनका एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में दूसरा स्वर्ण पदक है।

इससे पहले उन्होंने 2019 में ताइवान में स्वर्ण पदक जीता था। चीन की शिनलू पेंग ने 253 अंक के साथ रजत पदक जबकि कोरिया की यूंजी क्वोन (231.2) ने कांस्य पदक जीता। यह वलारिवान का मौजूदा प्रतियोगिता में पहला व्यक्तिगत पदक है। इससे पहले उन्होंने टीम स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक जीता था। इस स्पर्धा में भाग ले रही एक अन्य भारतीय खिलाड़ी मेहुली घोष आठ निशानेबाजों के फाइनल में 208.9 अंक हासिल करके चौथे स्थान पर रहीं। वलारिवान ने 630.7 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। घोष पहले 630.3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर रही थीं, लेकिन उनसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली भारत की दो अन्य खिलाड़ी आर्या बोरसे (633.2) और सोनम मस्कर (630.5) के केवल रैंकिंग अंकों के लिए खेलने के कारण उन्हें फाइनल में जगह मिल गई।

वलारिवान का पदक वर्तमान प्रतियोगिता में भारत के लिए दूसरा सीनियर व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है, जहां देश अपने जूनियर निशानेबाजों के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत तालिका में शीर्ष पर है। अनंतजीत सिंह नरुका ने पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में भारत को पहला सीनियर स्वर्ण पदक दिलाया था। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस बीच भारत के जूनियर निशानेबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा। शाम्भवी श्रवण, हृदय श्री कोंडूर और ईशा अनिल की तिकड़ी ने महिलाओं की जूनियर 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा में 1896.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो जूनियर विश्व और एशियाई रिकॉर्ड है। चीन और दक्षिण कोरिया की टीमों ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलने के बावजूद केएल राहुल का आत्मविश्वास पूरी तरह बरकरार है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने एक बार फिर

भारत–पाकिस्तान मुकाबले के संभावित बहिष्कार को लेकर स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल

हमसे संपर्क करें