नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

KL राहुल का दमदार शतक, कर्नाटक ने मुंबई को हराकर रणजी सेमीफाइनल में बनाई जगह

शेयर करे :

टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलने के बावजूद केएल राहुल का आत्मविश्वास पूरी तरह बरकरार है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने एक बार फिर अपनी क्लास साबित की है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमवार को राहुल ने अपनी टीम कर्नाटक के लिए शानदार शतक जड़ा और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

मुंबई के एमसीए-बीकेसी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में कर्नाटक ने मुंबई के खिलाफ 325 रन के लक्ष्य का पीछा किया। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने केएल राहुल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 147 गेंदों में शतक पूरा किया। वह 182 गेंदों में 130 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उन्होंने 13 चौके लगाए।

यह केएल राहुल के प्रथम श्रेणी करियर का 24वां शतक रहा। 33 वर्षीय राहुल ने तनुष कोटियन की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। हालांकि, इस उपलब्धि को लेकर उन्होंने ज्यादा जश्न नहीं मनाया और केवल एक पल के लिए ड्रेसिंग रूम की ओर बल्ला उठाकर फिर से बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित किया।

गौरतलब है कि पंजाब के खिलाफ कर्नाटक के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में राहुल ने लंबे समय बाद रणजी क्रिकेट में वापसी की थी, जहां उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक लगाया था, जबकि दूसरी पारी में वह 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस जीत के साथ कर्नाटक की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब नजर आ रही है। क्वालिफाई करने की स्थिति में उसका सामना बेंगलुरु में उत्तराखंड की टीम से होगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें