नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

नूंह में बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत

शेयर करे :

नूंह शहर की अरावली कॉलोनी में शनिवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां बिजली विभाग के कर्मचारी वीरेंद्र यादव का मृत शरीर 1 ट्रांसफार्मर के पास मिला। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।  प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि बरसात के कारण भारी जलभराव के बीच करंट लगने से कर्मचारी की मौत हुई हो। कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात के बीच ट्रांसफार्मर के नजदीक व्यक्ति का शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, आगे की जांच जारी है और मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। बिजली विभाग एसडीओ नूँह अमित यादव ने बताया कि वीरेंद्र यादव करीब 4 साल पहले ए एल एम के पद पर भर्ती हुआ था, जो करीब एक साल से लाइन मेन के पद पर कार्यरत था। नूँह में वह एक शिकायत पर काम करने गया था। मौत कैसे हुई इसकी पुलिस व विभाग जाँच करेगा। मृतक वीरेंद्र यादव के छोटे भाई पंकज यादव व बुआ कृष्णा देवी ने बताया कि उनका लाडला गरीबी में था। माता – पिता का निधन हो चुका है।  मृतक की दो छोटी-छोटी उम्र की बेटियां हैं।

परिजनों ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 8 बजे विभाग ने हादसे की सूचना दी, जिसके बाद उनकी पैरों तले की जमीन खिसक गई और नूँह के लिए चल पड़े। पीडि़त परिवार ने त्वरित व निष्पक्ष न्याय की मांग के साथ – साथ परिवार के सदस्य को नौकरी की मांग की है। शहर थाना पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। क्या खास: खास बात यह है कि बरसात के कारण नूँह शहर में जल भराव लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। पानी निकासी के लिए स्थानीय विधायक आफताब अहमद से लेकर शहर के लोगों ने संतरी से लेकर मुख्यमंत्री तक मांग की, लेकिन आज भी शहर में जगह – जगह पानी भरा हुआ है। अगर ट्रांसफार्मर के समीप पानी नहीं भरा होता तो शायद आज बिजली विभाग का लाइनमैन वीरेंद्र यादव जिंदा होता। इस मौत  के लिए सिस्टम कसूरवार ठहराया  जा रहा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें