फरीदाबाद में सेक्टर-16ए स्थित ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्कूल के निदेशक सुरेश चंदर ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान टेबल टेनिस कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि अंडर-9 वर्ग में DPS सेक्टर-81 के कनव ने स्वण, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-14 के विहान ने रजत और ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के मेहुल व MVN अरावली हिल्स के रेयांश जैन ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं लड़कियाें में DPS सेक्टर-81 की दविथा ने पहला, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-21की आन्या सहगल ने दूसरा और व सेक्टर-14 की कृद्या व रायन इंटरनेशनल स्कूल की मनीषा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 आयुवर्ग में डीपीएस सेक्टर-19 के सात्विक व यूरो इंटरनेशनल स्कूल के ग्रंथ दुकलान ने क्रमश: स्वर्ण व रजत और एमवीएन अरावली हिल्स स्कूल के निवान व ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के निहिर मित्तल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
बालिकाओं में MVN स्कूल सेक्टर-17 की मोक्षा अरोड़ा ने स्वर्ण, आरिणी चौहान ने रजत और DPS सेक्टर-81 की दविथा व डीपीएस सेक्टर-98 की लाइशा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-13 आयुवर्ग में मानव रचना स्कूल सेक्टर-21सी के रेयांश जैन व डीपीएस सेक्टर-19 अथर्व मालवीय ने स्वर्ण व रजत और श्रीराम मिलेनियम स्कूल की अमेव गुप्ता व विद्या निकेतन स्कूल के अविनाश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया।बालिकाओं में ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल की मानवी बामिल ने पहला, एमवीएन स्कूल सेक्टर-17 की मोक्षा अरोड़ा ने दूसरा और एपीजे स्कूल की आद्या विरमानी व मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की अनुष्का देबनाथ ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-15 आयुवर्ग में अरावली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-85 के सचिन बनर्जी ने प्रथम, ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल निवान मित्तल ने द्वितीय और तन्मय व हार्दिक नरवाल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।