नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Faridabad: अभिनेता शर्मन जोशी ने किया लिंग्याज़ विद्यापीठ में जेस्ट हंगामा 2025 का उद्घाटन

शेयर करे :

लिंग्याज़ विद्यापीठ, फरीदाबाद में जेस्ट हंगामा 2025 का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ । 2 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शर्मन जोशी ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लिंग्याज़ विद्यापीठ के चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे, लिंग्याज़ ग्रुप की सेक्रेटरी सुनीता गड्डे, वाइस चांसलर Dr. P k गुप्ता, पेट्रन Dr. M K सोनी, प्रो वाइस चांसलर एडमिन मेजर जनरल डॉ योगेश चौधरी, प्रो वाइस चांसलर रिसर्च प्रो. डॉ. आर चिन्नयन, डायरेक्टर भाविक कुचिपुड़ी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रेम कुमार सालवान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने स्वागत भाषण में वीसी डॉ पी.के. गुप्ता ने महोत्सव मे आये सभी अतिथियो, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता शर्मन जोशी का स्वागत करते हुए भारतीय सिनेमा में उनके अप्रतिम योगदान की सराहना की।उन्होंने शर्मन जोशी के चुनौतीपूर्ण अभिनयों के सन्दर्भ में बताते हुए कहा की उनकी एक्टिंग ने एक अलग ही मिशाल कायम की है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।


तत्पश्चात चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शर्मन जोशी का जोरदार स्वागत किया। अभिनेता शर्मन जोशी ने अपने उद्दबोधन में विश्वविद्यालय के चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे का आभार जताते हुए कहा कि लिंग्याज़ विद्यापीठ, फरीदाबाद के इस परिसर ने मेरा मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि यहाँ के संस्कार विद्यार्थियो के पूर्ण विकास में सहायक होंगे। इस दौरान उन्होंने अपनी कई फिल्मों के डायलॉग बोले व कुछ गाने भी गुनगुनाये। कार्यक्रम के दौरान आगामी फिल्म शेल्टर होम का ट्रेलर भी दिखाया गया। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं जिसमें लिंग्याज़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी सामूहिक नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति से विभोर हो शर्मन जोशी भी उनकी हौसला-अ-फजाई के लिए स्टेज पर पहुँचे और विद्यार्थियों के साथ डांस भी किया।

दो दिवसीय जेस्ट हंगामा में दिल्ली NCR के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने अलग – अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया कार्यक्रम के पहले दिन द ग्रेट लिटरेरी हिस्ट, वर्ड एसोसिएशन नॉकआउट, पिक योर वर्ड्स, माइंडफ्लिक:गेस द सीन, क्रैक द रिडल, स्टेज प्ले, हिंदी डुएट, मोनोलोग, ग्रुप सिंगिंग, बैटल ऑफ़ बैंड, सोलो सिंगिंग, नुक्कड़ नाटक, टैलेंट हंट, टग ऑफ़ वॉर, ट्रस्ट द ट्रिप, कप पिरामिड नाकआउट, वाल ऑफ़ इमेजिनेशन, गेस माय गॉसिप जैसे कार्यकर्मों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का समापन फैशन शो के साथ हुआ।जेस्ट हंगामा के दूसरे दिन शनिवार को विविध विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों के लिए ड्युट डांस, सोलो डांस, ग्रुप फोक डांस, टीजर हंट, बैलून सर्वाइवल, परफेक्ट पेअर, कॉइन बैलेंस चैलेंज, कप रश, आर्म रेसलिंग, टीचर टैलेंट का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन स्टार नाईट के साथ होगा। स्टार नाईट में बॉलीवुड सिंगर असीस कौर परफॉरम करेंगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें