नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Faridabad: मिलावटी मिठाइयों से बढ़ रही पेट की गंभीर समस्याएं : डॉ R.C सोनी

शेयर करे :

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सोनी के अनुसार मिलावटी मिठाइयों का सेवन पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। अस्पताल में हाल के दिनों में फूड पॉयजनिंग, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, एसिडिटी और आंतों में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिनमें बड़ी वजह मिलावटी मिठाइयां पाई गई हैं।

डॉ. सोनी बताते हैं कि मिठाइयों में रंग चमकाने के लिए सिंथेटिक कलर, मिठास बढ़ाने के लिए सैकरिन, खोया और दूध की जगह रिफाइंड फैट, डिटर्जेंट या केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ये रसायन सीधे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से पेट की बीमारी से जूझ रहे लोगों में इसका असर ज्यादा गंभीर हो सकता है। कई मामलों में डिहाइड्रेशन, आंतों में सूजन और लीवर पर भी असर देखा गया है।

मिलावटी मिठाइयों की पहचान आसान नहीं होती, लेकिन कुछ सावधानियां बरतकर खतरे को कम किया जा सकता है। बहुत ज्यादा चमकदार रंग, असामान्य खुशबू या लंबे समय तक खराब न होने वाली मिठाइयों से बचना चाहिए। हमेशा भरोसेमंद और लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही मिठाई खरीदें और अत्यधिक मात्रा में सेवन न करें। घर में बनी मिठाइयां अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प मानी जाती हैं। डॉ. सोनी ने सलाह दी कि अगर मिठाई खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी, दस्त या जलन जैसी शिकायत हो तो लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और मिलावट पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि लोगों की सेहत सुरक्षित रह सके।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें