नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Faridabad: एकॉर्ड अस्पताल में बजट पर मंथन, सस्ती दवाओं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद

शेयर करे :

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में केंद्र सरकार के आम बजट पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अस्पताल चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर डॉ. प्रबल रॉय, डॉ. ऋषि गुप्ता, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. रामचंद्र सोनी और डॉ. युवराज भी उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने बजट के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह बजट भारत के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है, जो सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि कैंसर की दवाओं को टैक्स मुक्त करने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और इलाज की लागत में कमी आएगी। इससे भारतीय फार्मेसी उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा, जिसका सीधा लाभ अस्पतालों और मरीजों दोनों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि यदि अस्पताल सरकार की नीतियों के अनुरूप अपने संसाधनों और सेवाओं को बेहतर तरीके से अलाइन करते हैं, तो आमजन को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। बजट में मैनपावर और स्वास्थ्य भवन संरचना पर ध्यान देने को भी उन्होंने सकारात्मक कदम बताया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता ने भी बजट में मानसिक स्वास्थ्य सहित अन्य गंभीर बीमारियों पर सरकार के फोकस का स्वागत किया। चिकित्सकों का कहना था कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने से समाज में बढ़ती समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए विश्वस्तरीय इलाज सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की सोच को भी सराहा गया। डॉ. प्रबल रॉय और डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान भविष्य में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार लाएंगे। वहीं डॉ. युवराज और डॉ. रामचंद्र सोनी ने कहा कि इस बजट से अस्पतालों को नई तकनीक और संसाधन अपनाने में सहायता मिलेगी। बैठक के अंत में सभी चिकित्सकों ने उम्मीद जताई कि सरकार के ये कदम देश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेंगे और आम नागरिकों को बेहतर, सस्ता और सुलभ इलाज मिल सकेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें