नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Faridabad: डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र बना आमजन के लिए सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत सहारा

शेयर करे :

पिछले 3 वर्षों से संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र क्षेत्र के लोगों को निरंतर अपनी सेवाएँ दे रहा है। मरीजों के अनुसार, अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएँ निजी अस्पतालों की तुलना में किफायती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी हैं। 50 बेड वाले इस अस्पताल में आपातकालीन सेवाएँ, आईपीडी एवं सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल के प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

अस्पताल में जनरल मेडिसिन, बाल रोग, छाती एवं टीबी रोग, स्त्री रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, नेत्र रोग, दंत चिकित्सा, फिजियोथैरेपी, हृदय रोग, मस्तिष्क रोग एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी सहित सामान्य व सुपर स्पेशलिटी विभागों की ओपीडी सेवाएँ उपलब्ध हो गई है। अस्पताल की प्रमुख सुविधाओं में ICU, मेटरनिटी वार्ड, बच्चों के टीकाकरण, किफायती दरों पर नेत्र ऑपरेशन, ECHO, TMT, Holter, ECG, सभी प्रकार की लैब जाँच, X-ray, Ultrasound एवं CT Scan शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही फार्मेसी पर मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

समाज सेवा के तहत अस्पताल में LN-4 कृत्रिम हाथों का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है, जिससे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल रही है। अब मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में TPA( Cashless) एवं आयुष्मान भारत योजना की सेवाएँ भी शुरू कर दी गई हैं, जिससे पात्र मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

बढ़ती चिकित्सा लागत के दौर में भारत विकास परिषद द्वारा संचालित सेक्टर-8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आमजन के लिए किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है। भारत विकास परिषद पिछले 63 वर्षों से सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। परिषद द्वारा देशभर में 35 अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य कम आय वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।

अस्पताल की ओपीडी सेवाएँ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध हैं। किफायती दरों, आधुनिक सुविधाओं और सेवा भावना के चलते डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आज क्षेत्र में आमजन के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा केंद्र बन चुका है। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य के प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, मेडिकल डायरेक्टर राजकुमार अग्रवाल मौके पर मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें