नवीनतम पोस्ट

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद

समाज सेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम

Faridabad: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने श्रमिकों की स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा के 75वें वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया

शेयर करे :

कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा में अपने योगदान के 75वें वर्ष को मना रहा है। इस अवसर पर आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को सुविधा समागम तथा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। विशेष सेवा पखवाड़ा के दौरान और भी कईं कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं जिसमें निवारक स्वास्थ्य जांच शिविरों का योग, सेमिनार आदि का आयोजन किया जाएगा।

सुविधा समागम में एस दुरई राजा सदस्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम, बेचू गिरी सदस्य, कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय बोर्ड हरियाणा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से सहायक भविष्य निधि आयुक्त सुनीत ने प्रतिभाग किया तथा ESIC से क्षेत्रीय निदेशक सुगन लाल मीना तथा उप निदेशक प्रतीक गर्ग ने शिकायतों का निवारण किया।

इस दौरान ESIC से संबंधित बहुत से सेवाओं के संबंध में निगम सदस्य को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण करके किया गया, इस अवसर पर विभिन्न फलों के पौधे जैसे आम, जामुन, मौसंबी, अनार, अमरूद आदि लगाए गए। इस अवसर पर एस दुरई राजा, बेचू गिरी, सुगन लाल मीना, चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय डीन ई एस आई सी चिकित्सा महाविद्यालय तथा अस्पताल हरियाणा, मेजर नर सिंह निदेशक (सेवानिवृत्त) ने वृक्षारोपण किया तथा अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रमिकों को चिकित्सा, बीमारी, अपंगता, आश्रितजन तथा मातृत्व हितलाभ जैसे कईं हितलाभ प्रदान करने वाली एक संस्था है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

समाज सेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सक्षम-अंबाला (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) द्वारा आज अंबाला क्लब, मॉडल टाउन

अर्थमूविंग और निर्माण उपकरण के लिए भारत की अग्रणी निर्माता, जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने फरीदाबाद में एफआईए-जेसीबी गोल्फ टूर्नामेंट के 17वें संस्करण के लिए अपना

हमसे संपर्क करें