नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

हरियाणा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय Cricketer संजय भाटिया फिर से बनेंगे दिव्यांग खिलाडिय़ों की आवाज

शेयर करे :

Faridabad : हरियाणा की माटी से निकले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व क्रिकेटर संजय भाटिया एक बार फिर से दिव्यांग क्रिकेट खिलाडिय़ों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। कुछ समय तक व्यक्तिगत कारणों के चलते दिव्यांग क्रिकेट गतिविधियों से दूर रहे संजय भाटिया चीफ पैटर्न फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (पीसीसीएआई ) के रूप मे फिर से सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संजय भाटिया,जो कि न केवल एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं, बल्कि हरियाणा की शान और समाज सेवा के मामलों में भी एक बड़ा नाम है,अब फिर से अभिव्यंग खिलाडिय़ों के हौंसले को नई उड़ान देंगे।

क्रिकेट के मैदान पर कुछ अलग ही जज्बा और हौंसला देखने को मिलेगा अब चंडीगढ़,जम्मू कश्मीर और मेजबान हरियाणा की दिव्यांग क्रिकेट टीमें 4 और 5 अक्टूबर को अंतिल क्रिकेट एकेडमी सोनीपत के मैदान पर एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस 2 दिवसीय टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन P.C.C.A.I. और D.A.C.S.A. हरियाणा के संयुक्त बैनर तले किया जा रहा है। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक अंतिल क्रिकेट एकेडमी सोनीपत और केसरी न्यूट्रीशन के संस्थापक कृष्ण मलिक होगें। विजेता टीम को 31 हजार रूपये व उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए की राशि किकेट संजय भाटिया द्वारा परदान की जाएगी। यह जानकारी राज कुमार सुनसुना महासचिव डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्टस एसोसिएशन ऑफ हरियाणा ओर सुरेन्द्र कुमार खटक ने सांझा की।

हरियाणा में संजय भाटिया क्रिकेटर के पुन: सक्रिय होने पर हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट को नया आयाम व नई प्रेरणा मिलेगी हरियाणा के दिव्यांग क्रिकेट खिलाडिय़ों को इनके अनुभव और मार्गदर्शन से न केवल तकनीकी ज्ञान मिलेगा बल्कि मानसिक, सामाजिक और आर्थिक संबल भी मिलेगा। संजय भाटिया ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी किसी से कम नहीं है इनमें खेल का जनून, समर्पण और देशभक्ति का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है। हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट टीम के कोच कृष्ण मलिक होंगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

फरीदाबाद के गांव चांदावली में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह एवं जशवंत पावर सैनी पार्षद कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

हमसे संपर्क करें