नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

उत्तर प्रदेश के 4 लापता पर्यटकों को लद्दाख में सुरक्षित बचाया गया

शेयर करे :

पैंगोंग झील की यात्रा के दौरान लापता हुए उत्तर प्रदेश के 4 पर्यटकों को लद्दाख में सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आगरा के पर्यटक यश मित्तल, शिवम चौधरी, जयवीर चौधरी और शदांशु फौजदार लद्दाख की यात्रा पर गए थे और कुछ दिन पहले उनसे संपर्क टूटने के बाद उनके परिवार वालों ने उनके लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एक समन्वित तलाशी अभियान शुरू किया जिसके परिणामस्वरूप पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया। ये पर्यटक रास्ता भटक गए थे और शून्य से नीचे के तापमान में एक झोपड़ी में फंसे हुए थे।

उन्होंने बताया कि पर्यटक 9 जनवरी को अपने निजी वाहन से पैंगोंग झील गए थे और लेह लौटते समय गलती से लेह-मनाली मार्ग की ओर चले गए जो वर्तमान में बर्फबारी के कारण बंद है। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों के अंतिम स्थान के आधार पर पुलिस दल सरचू की ओर गया, जहां सड़क किनारे एक मामूली दुर्घटना का शिकार हुए उनके वाहन का पता चला।

तलाशी अभियान को देब्रिंग और व्हिस्की नाला सहित आसपास के क्षेत्रों तक बढ़ाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वे अपनी छोड़ी हुई गाड़ी से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक झोपड़ी में मिले। अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों ने ईंधन खत्म होने से पहले गाड़ी के हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए 2 रातें गाड़ी के अंदर बिताईं। अधिकारियों ने बताया कि चारों पर्यटक स्थिर हालत में पाए गए और उन्हें भोजन और पानी सहित आवश्यक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को लेह पहुंचने पर उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें