नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत

शेयर करे :

उत्तराखंड में ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर पीएनबी सिटी गेट के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिससे उसमें सवार चारों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के पिछले हिस्से में उसके नीचे जा घुसी कार में सवार लोगों के अंग इधर-उधर बिखर गए और उन्हें बाहर निकालने के लिए कार को कटर की सहायता से काटना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि एक गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई। उसने बताया कि हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही एक्सयूवी कार के सामने अचानक गाय आ गई जिसे बचाने के लिए चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ दिया लेकिन वह बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े हरियाणा की पंजीकरण संख्या वाले ट्रक से टकरा गई और उसके नीचे घुस गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋषिकेश निवासी धीरज जायसवाल (31), हरिओम पांडेय (22), करण प्रसाद (23) और सत्यम कुमार (20) के रूप में हुई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें