नवीनतम पोस्ट

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

GST अब पहले से सरल, नई दरें नवरात्री के पहले दिन से होंगी लागु : प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि GST कर ढांचे में किए गए व्यापक सुधार राष्ट्र को समर्थन
एवं वृद्धि की दोहरी खुराक है और 21वीं सदी में भारत की प्रगति को समर्थन देने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी GST परिषद की बैठक में माल एवं सेवा कर (GST) के स्लैब को चार से घटाकर 2 स्लैब पर लाने और दैनिक उपभोग वाली अधिकांश वस्तुओं को 5% के स्लैब में लाने के फैसले के एक दिन बाद आई है। GST परिषद ने अब सिर्फ पांच एवं 18 प्रतिशत की दो कर दरें ही रखने का फैसला किया है जबकि विलासिता एवं अहितकर उत्पादों को 40 प्रतिशत के विशेष कर दायरे में रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद के दौरान कहा कि इन कर सुधारों से भारत की सशक्त अर्थव्यवस्था में पांच नए रत्न (पंच रत्न) जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली अब पहले से कहीं अधिक सरल हो गई है और नई कर दरें नवरात्रि के पहले दिन से लागू हो जाएंगी। उन्होंने कहा, जीएसटी 2.0 राष्ट्र को समर्थन और वृद्धि की दोहरी खुराक है। उन्होंने कहा कि समय पर बदलाव किए बगैर देश को वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में उसका उचित स्थान नहीं मिल सकता है।

उन्होंने कहा, मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार जरूरी हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान घरेलू उपभोग वाली बुनियादी वस्तुओं पर भारी कर लगाया जाता था। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने आम आदमी की सहूलियत के लिए उन खामियों को दूर करने की कोशिश की है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक भावुक व सम्मानजनक माहौल के बीच पुलिस विभाग के

हमसे संपर्क करें