नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

हिंदू बांग्लादेशी युवक की हत्या : प्रदर्शन के दौरान हावड़ा में पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प

शेयर करे :

हिंदू बांग्लादेशी युवक की हत्या के विरोध में कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान बुधवार को नए सिरे से अशांति की खबरें मिलीं तथा पुलिस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों के बीच झड़प हुई। टकराव उस वक्त शुरू हुआ जब पुलिस ने भाजपा के मार्च को हावड़ा पुल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया, जिससे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई। हावड़ा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, हम किसी को भी लोगों के सामान्य जनजीवन में बाधा डालने और प्रदर्शन के नाम पर यात्रियों को परेशान करने की अनुमति नहीं देंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी पैदा करने के प्रयास को रोकने के लिए हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

पुलिस ने जैसे ही मार्च को आगे बढ़ने से रोका, प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर अवरोधक तोड़ने का प्रयास किया जिससे झड़पें हुईं। भाजपा नेता और कार्यकर्ता बुधवार सुबह हावड़ा पुल की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पुल तक पहुंचने से पहले रोक दिया। क्षेत्र की घेराबंदी की गई थी और जब प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर नारे लगाने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए कार्रवाई की। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए जिससे सुरक्षा कर्मियों को उन्हें तितर-बितर करने के लिए कदम उठाना पड़ा। कपड़े की फैक्टरी में काम करने वाले 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास को 18 दिसंबर को बांग्लादेश के माइमेंसिंग जिले के बालुका में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला और उनके शव को आग के हवाले कर दिया।

मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में बांग्लादेश उप उच्चायोग तक मार्च करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया जिससे झड़प हुई और कई लोग घायल हो गए। रैली सियालदह से शुरू हुई थी और यह पार्क सर्कस में बांग्लादेश उप उच्चायोग के कार्यालय की ओर जा रही थी, लेकिन पुलिस ने बेक बागान इलाके में इसे रोक दिया। जब प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें