नवीनतम पोस्ट

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

लड़कियों की इस जीत ने युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया: मुर्मू

शेयर करे :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में ICC महिला वनडे विश्व कप जीतने
वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें सभी खिलाड़ियोंं
के हस्ताक्षर वाली टीम जर्सी भेंट की। भारत ने रविवार को नवी मुंबई में 50 ओवर के विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर महिला क्रिकेट में अपना पहला वैश्विक खिताब जीतकर इतिहास
रचा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियोंं ने सिर्फ
इतिहास ही नहीं रचा है बल्कि वे युवा पीढ़ी के लिए आदर्श भी बन गई हैं। राष्ट्रपति के कार्यालय से जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया, युवा पीढ़ी विशेषकर लड़कियां इस उपलब्धि से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी। मुर्मू ने भविष्य में भी इस टीम के भारतीय क्रिकेट को शीर्ष पर रखने का भरोसा जताया और खिलाड़ियोंं के क्रिकेट सफर में आई मुश्किलों पर कहा, कभी-कभी तो खिलाड़ियोंं को नींद भी नहीं आई होगी। लेकिन उन्होंने सभी चुनौतियों का सामना किया।


उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड पर जीत के बाद लोगों को पूरा भरोसा था कि मैच में उतार-चढ़ाव के बावजूद हमारी बेटियां ही जीतेंगी। मुर्मू ने कहा कि इन खिलाड़ियोंं की सफलता में उनकी कड़ी मेहनत, कौशल, पक्के इरादे और उनके परिवारों के अलावा क्रिकेट प्रेमियों के प्यार और आशीर्वाद का हाथ रहा। राष्ट्रपति ने टीम की हर सदस्य को बधाई दी। उन्होंने कहा, देश और विदेश में लाखों भारतीय इस जीत का जश्न मना रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि टीम के संयोजन में भी भारत की छवि दिखी क्योंकि सभी खिलाड़ी अलग इलाकों और अलग पृष्ठभूमि से आती है।

उन्होंने कहा, खिलाड़ी अलग-अलग इलाकों, अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि और अलग-अलग परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। पर वे एक टीम हैं इंडिया। यह टीम भारत को सबसे अच्छी तरह प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि 7 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर भारतीय टीम ने देशवासियों का अपनी काबिलियत पर भरोसा और मजबूत किया। राष्ट्रपति ने कहा, एक मुश्किल मैच में एक मजबूत टीम के खिलाफ बड़े अंतर से फाइनल मैच जीतना टीम इंडिया के बेहतरीन प्रदर्शन का यादगार उदाहरण है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें