नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

ICC वनडे रैंकिंग से बाहर हुए ;रोहित-विराट

शेयर करे :

बुधवार को आईसीसी की जारी की गई ताजा वनडे प्लेयर रैंकिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली जो पिछले हफ्ते टॉप-5 में शामिल थे, उन्हें अब बल्लेबाजों की सूची से हटा दिया गया। भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित 756 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे। विराट 36 अंक के साथ चौथे नंबर पर थे। हालांकि, दोनों ताजा रैंकिंग में कुछ देर के लिए टॉप-5 तो छोड़िए बल्लेबाजो की टॉप-100 रैंकिंग में भी नहीं दिखे। ऐसा तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ। बता दें कि, रोहित और विराट ने आखिरी वनडे मैच मार्च2025 में खेला था, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था।
रोहित और विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हुए दिखेंगे। रोहित और विराट का नाम रैंकिंग से हटने पर क्रिकेट फैंस भड़क उठे थे। वहीं फैंस की नाराजगीके बाद आईसीसी ने रैंकिंग में गड़बड़ी को ठीक किया। अब दोनों बल्लेबाजों के नाम सूची में दिख रहे है रोहित दूसरे तो विराट चौथे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं शुभमन गिल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं। उनके खाते में 784 रेंटिंग अंक हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम 730 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज 687 अंक के साथ फिर से नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

हमसे संपर्क करें