रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इन दावों को खारिज कर
दिया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक संघर्ष को रोकने के लिए उन्होंने हस्तक्षेप किया था। सिंह ने
कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की वजह से निलंबित नहीं
की गई।
रक्षा मंत्री ने यहां हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में अपने संबोधन में कहा कि यदि भविष्य में कोई आतंकी हमला हुआ, तो ऑपरेशन सिंदूर फिर शुरू होगा। उन्होंने कहा, कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम किसी के हस्तक्षेप की वजह से हुआ? मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान किसी के हस्तक्षेप की वजह से नहीं रुका था। राजनाथ ने कहा, कुछ लोग भारत-पाक संघर्ष को रोकने का दावा करते हैं।
घुसपैठियों की मदद से चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस: शाह: नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने
कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टी ने घुसपैठियों को बचाने के लिए यह अभियान चलाया है क्योंकि यह उनकी मदद से चुनाव जीतना चाहती है। शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर यहां त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की 17 कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी घुसपैठिया बचाओ रैली निकाल रहे हैं। वे घुसपैठियों की मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं।