नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

गांजे की अवैध खेती का ड्रोन से खुलासा, गेहूं-सरसों की आड़ में उगाए 33,000 पौधे जब्त

शेयर करे :

मध्यप्रदेश के सीमावर्ती नीमच जिले में पुलिस ने दुर्गम पठारी इलाकों में ड्रोन की मदद से गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश करते हुए गेहूं व सरसों की आड़ में उगाए गए गांजे के करीब 33,000 पौधे जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अंकित कुमार जायसवाल ने फोन पर PTI-भाषा को बताया कि कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के दुर्गम पठारी इलाकों में ड्रोन की मदद से पिछले 21 दिनों के भीतर 3 अलग-अलग अभियानों में गांजे के करीब 33,000 हरे पौधे जब्त किए गए हैं जिनका वजन 7.65 क्विंटल है।

गांजे के इन पौधों को गेहूं और सरसों के खेतों में शातिर तरीके से उगाया गया था। जायसवाल ने बताया, हम दुर्गम पठारी इलाकों में गांजे की अवैध खेती के खुलासे के लिए मुखबिर तंत्र के साथ ही ड्रोन तकनीक की भी मदद ले रहे हैं। नीमच में खेतों के आस-पास पारंपरिक रूप से पत्थरों की चहारदीवारी बना दी जाती है। ऐसे में बाहर से सामान्य तौर पर देखने से गांजे की खेती का पता लगाना मुश्किल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध तौर पर गांजा उगाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। राजस्थान सीमा से सटा नीमच जिला अफीम की खेती के लिए देश-दुनिया में मशहूर है जहां मादक पदार्थों के भंडारण, कारोबार और तस्करी के मामले लगातार सामने आते हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

हमसे संपर्क करें