नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिहार में महिला और उसके दो बच्चों की कीटनाशक खाने से हुई मौत, एक बच्चे की हालत नाजुक

शेयर करे :

बिहार के बक्सर जिले में 11 नवंबर,2025 को महिला और उसके दो बच्चों की कथित रूप से कीटनाशक खाने से मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नया भोजपुर थानाक्षेत्र के पूरब टोला मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय सबीता देवी ने अपने पति से झगड़े के बाद अपने 3 बच्चों के साथ मिलकर कथित तौर पर कीटनाशक खा लिया। पुलिस के मुताबिक, सबीता के बच्चों में सात वर्षीय ज्योति, पांच वर्षीय आकाश और एक वर्षीय विकास शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सबीता, ज्योति और आकाश की मौत हो गई जबकि विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, विकास को पहले बक्सर स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया,वहां से स्थिति बिगड़ने पर उसे पटना भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक टीम को सदर अस्पताल भेजा गया है ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा सके। बक्सर सदर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों को जब अस्पताल लाया गया था तब ही तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि उन्होंने कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया था। सबीता के पति सुनील कुमार ने बताया कि सबीता उनकी तीसरी पत्नी थी। पेशे से राजमिस्त्री सुनील ने कहा, कीटनाशक खाने के बाद जब सबीता और बच्चों की हालत बिगड़ी तो परिवार के सदस्य उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सबीता, ज्योति और आकाश को मृत घोषित कर दिया।

खबर समाप्त…..

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए सक्रिय

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधा है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बच्चियों

पैतृक गांव जहानाबाद की NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत हो गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CBI लगातार

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कोर्ट परिसर को

हमसे संपर्क करें