नवीनतम पोस्ट

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की

महोबा में पिता की तेरहवीं में चाकू से हमला कर बेटे की हत्या, परिवार के चार अन्य लोग घायल

शेयर करे :

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के लेवा गांव में एक मृत व्यक्ति की तेरहवीं के दौरान उसके बेटे की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने के दौरान परिवार के चार अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुलपहाड़ क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविकांत गोंड ने मंगलवार को बताया कि रविवार को अजनर थाना क्षेत्र के लेवा गांव में मृतक रामकृपाल की तेरहवीं का कार्यक्रम था और इसी दौरान उसके बेटे विकास (25) की गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी।

उन्होंने बताया कि शाम को विकास शौच के लिए घर से बाहर गया, तभी कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय विकास ने दम तोड़ दिया। सीओ ने बताया कि इस हमले में बीच-बचाव कर रहे परिवार के 4 सदस्य भी घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है और विकास के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें