नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में हथियारों का जखीरा बरामद, 40 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट

शेयर करे :

मणिपुर के थौबल और चुराचंदपुर जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया और करीब 40 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को थौबल जिले के एरुम चिंग क्षेत्र की तलहटी से सुरक्षाबलों ने 8 आग्नेयास्त्रों के साथ गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए।

बरामद हथियारों में 3 सिंगल-बोल्ट एक्शन राइफल, मैगजीन सहित पांच नौ मिमी पिस्तौल, एक हथगोला, तीन आईएनएसएएस मैगजीन, विभिन्न कैलिबर के 40 कारतूस और चार डेटोनेटर शामिल हैं। एक अन्य अभियान में, मंगलवार को ही चुराचंदपुर जिले के थांगजिंग पहाड़ी शृंखला स्थित मोंगकेन क्षेत्र में मणिपुर पुलिस, वन विभाग और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने करीब 40 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें