नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

G20 शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 3 दिवसीय यात्रा पर दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए, जहां वह जोहानिसबर्ग में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रस्थान से पहले उन्होंने कहा कि वह वसुधैव कुटुंबकम तथा एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की भावना के अनुरूप भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।
यह पहली बार है जब जी20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप पर आयोजित किया जा रहा है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं जोहानिबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहा हूं। यह शिखर सम्मेलन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसका आयोजन अफ्रीका में हो रहा है। इसमें अनेक वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

शिखर सम्मेलन के दौरान मैं विश्व के विभिन्न नेताओं से मुलाकात करूंगा। शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री के जोहानिसबर्ग में उपस्थित कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है। वहां वह छठे आईबीएसए (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। मोदी ने यात्रा के लिए रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, मैं शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करूंगा, जो हमारे वसुधैव कुटुम्बकम और एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के आदर्शों के अनुरूप है।

वह दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में G20 नेताओं के 20वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 21-23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं। मोदी ने अपने बयान में कहा, यह शिखर सम्मेलन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह पहली बार है जब G20 सम्मेलन अफ्रीका में आयोजित हो रहा है। भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान 2023 में अफ्रीकी संघ को G20 की सदस्यता प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

इस वर्ष के G20 की थीम एकजुटता, समानता और स्थिरता है, जिसके माध्यम से दक्षिण अफ्रीका ने नई दिल्ली और ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित पिछली शिखर सम्मेलनों के निष्कर्षों को आगे बढ़ाया है। मोदी ने कहा, मैं सहभागी देशों के नेताओं के साथ होने वाली अपनी बातचीत तथा शिखर सम्मेलन के दौरान निर्धारित छठे आईबीएसए शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा, इस यात्रा के दौरान मैं दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ अपनी बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं, जो भारत के बाहर सबसे बड़े समुदायों में से एक है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक भावुक व सम्मानजनक माहौल के बीच पुलिस विभाग के

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में अदालत से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने फैसले को “सत्य की जीत” बताया और कहा

हमसे संपर्क करें