नवीनतम पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले

भारतीय अंडर-17 टीम तैयार, सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में चुनौती के लिए तैयार

शेयर करे :

भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026 में अपना पहला मैच मेजबान नेपाल के खिलाफ शनिवार को यहां पोखरा रंगशाला स्टेडियम में खेलेगी। नई मुख्य कोच पामेला कोंटी की अगुवाई में अंडर-17 टीम इस बड़ी आयु वर्ग के टूर्नामेंट का इस्तेमाल एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारियों के तौर पर कर रही है जो 30 अप्रैल से चीन में खेला जाएगा।

कोंटी ने टूर्नामेंट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में टीम के साथ अपने पहले टूर्नामेंट की उत्सुकता के बारे में बात करते हुए कहा, हम यहां नेपाल में आकर खुश हैं। मैं लगभग एक हफ्ते से टीम के साथ हूं, और हमने अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) में अच्छी ट्रेनिंग की है। हमारी टीम युवा है क्योंकि हम अंडर-17 हैं। और हम बड़ी उम्र की लड़कियों के खिलाफ मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा, टूर्नामेंट से ज्यादा ये मैच खुद को आंकने और एशियाई कप और विश्व कप क्वालिफायर की तैयारी करने का मौका हैं।

सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में 23 में से 19 खिलाड़ी उस टीम का हिस्सा थीं जिसने पिछले साल किर्गिज गणराज्य में जोकिम अलेक्जेंडरसन के मार्गदर्शन में एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया था। 4 नई खिलाड़ियों में गोलकीपर शेल्ना मारिया साजित, डिफेंडर आकाशी नाइक तथा मिडफील्डर अल्वा देवी सेनजम और रेडिमा देवी चिंगखामयुम भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदार्पण करेंगी। कुल मिलाकर इस टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम की औसत उम्र करीब 16 साल है। कप्तान जुलन नोंगमैथेम ने भूटान में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था और वह सैफ अंडर-19 अभियान से पहले भी वैसी ही ऊर्जा से भरी हुई थीं। चार टीमों का यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा । जिसके बाद 7 फरवरी को शीर्ष 2 टीम के बीच फाइनल होगा। नेपाल के बाद भारतीय टीम का सामना 2 फरवरी को बांग्लादेश और 4 फरवरी को भूटान से होगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें