नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पुणे में आयोजित आठवीं हरियाणा मास्टर गेम्स में निरीक्षक रणदीप सिंह व उप निरीक्षक चमकौर सिंह ने जीते स्वर्ण पदक

शेयर करे :

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस के जवान न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर पुलिस विभाग और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के अधिकारी अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अन्य जवानों के लिए प्रेरणास्रोत है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक पुणे ( महाराष्ट्र ) में आयोजित आठवीं हरियाणा मास्टर गेम्स में जिला पुलिस के दो अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पुरे भारत के विभिन्न राज्यों से आए अनुभवी खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर जिला पुलिस का मान बढ़ाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिला के निरीक्षक रणदीप सिंह तथा उप निरीक्षक चमकौर सिंह ने अपने-अपने खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षक रणदीप सिंह ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेते हुए असाधारण प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी फिटनेस, मेहनत और अनुशासन का परिचय देते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि नियमित अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। रणदीप सिंह की इस उपलब्धि की खेल प्रेमियों और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जमकर सराहना की।

वहीं पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक चमकौर सिंह ने वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी ताकत, तकनीक और आत्मविश्वास के दम पर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम ऊंचा किया। उनके इस प्रदर्शन से यह संदेश गया कि पुलिस बल के जवान शारीरिक और मानसिक रूप से कितने सक्षम और मजबूत हैं।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने दोनों अधिकारियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी पुलिस विभाग की असली ताकत हैं, जो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जिला पुलिस के जवान इसी प्रकार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग हमेशा अपने जवानों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। ऐसे आयोजनों से जवानों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो उनकी ड्यूटी में भी दिखाई देता है।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता को पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों को खेलों की ओर प्रेरित करेगी और पुलिस बल की छवि को और अधिक मजबूत बनाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें