नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

झारखंड: मोटर पंप चोरी करने के संदेह में लड़के की पीटकर हत्या

शेयर करे :

झारखंड के रांची जिले में एक लड़के को मोटर पंप चोरी करने के संदेह में एक समूह ने पीटकर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर बुरमु थाना अंतर्गत चाया गांव के निवासी 19 वर्षीय विक्की नायक के रूप में हुई है।

बुरमु थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लड़के को मोटर पंप चोरी करने के शक में गांववालों के एक समूह ने पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद, पंचायत की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांववालों ने विक्की को पीटना शुरू कर दिया। शर्मा के मुताबिक, विक्की वहीं गिरकर बेहोश हो गया।

शर्मा ने बताया कि परिजन उसे राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया, पीड़ित के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें