नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

अमेरिका में जब्त रूसी टैंकर में फंसा कांगड़ा का मर्चेंट नेवी अधिकारी, परिवार ने PM मोदी से लगाई गुहार

शेयर करे :

अमेरिका द्वारा हाल ही में जब्त किए गए रूसी ध्वज वाले एक टैंकर के चालक दल में शामिल 3 भारतीयों में से एक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के 26 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी हैं और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी सुरक्षित भारत वापसी कराने के लिए अपील की है। परिजनों के अनुसार, रक्षित चौहान को उनके रूसी नियोक्ता द्वारा पहले समुद्री असाइनमेंट के तहत वेनेजुएला भेजा गया था। वह 28 सदस्य चालक दल वाले मैरिनेरा टैंकर में सवार थे, जिसे अमेरिकी तटरक्षक बल ने सात जनवरी को उत्तरी अटलांटिक महासागर में जब्त कर लिया।

रक्षित की मां रीता देवी ने रविवार को प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा, कृपया मेरे बेटे रक्षित की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। कांगड़ा जिले के पालमपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए रीता देवी ने बताया कि रक्षित की शादी 19 फरवरी को होनी है। हमारी आखिरी बार 7 जनवरी को रक्षित से बात हुई थी और हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह सुरक्षित लौट आए। उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से यह भी अपील की कि गोवा और केरल के 2 अन्य भारतीय सदस्यों की भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए।

परिजनों ने बताया कि रक्षित एक अगस्त, 2025 को मर्चेंट नेवी में शामिल हुए थे। उनके पिता रंजीत सिंह चौहान के अनुसार, रूसी कंपनी ने रक्षित को पहले समुद्री कार्य के तहत तेल लेने के लिए वेनेजुएला भेजा था, लेकिन जहाज को सीमा पर रोक दिया गया। सीमा पर 10 दिन इंतजार के बाद कंपनी ने जहाज को वापस बुलाया, तभी अमेरिकी अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया। रंजीत सिंह चौहान ने बताया कि पालमपुर के विधायक ने रक्षित से जुड़ी जानकारी मांगी है और आश्वासन दिया है कि वह शिमला जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष इस मामले को उठाएंगे। जब जहाज को जब्त किया गया, उस समय उसमें चालक दल के 28 सदस्य सवार थे, जिनमें से 3 भारतीय, 20 यूक्रेनी, छह जॉर्जियाई और 2 रूसी हैं। चालक दल के सभी सदस्य फिलहाल हिरासत में हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें