नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

केरल: भ्रष्टाचार के 201 मामले दर्ज, 76 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार किया

शेयर करे :

केरल सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने साल 2025 में भ्रष्टाचार के 201 मामले दर्ज किए, जिनमें सरकारी कर्मचारियों और बिचौलियों समेत 76 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सतर्कता अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि 2025 में योजना बना कर लोगों को रंगे हाथों पकड़ने से जुड़े अब तक के सबसे अधिक 57 मामले दर्ज किए गए जिसमें 76 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि यह विभाग के इतिहास में सबसे अधिक आंकड़ा है।

आंकड़ों के अनुसार, राजस्व विभाग के कर्मियों के खिलाफ सर्वाधिक 20 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद स्थानीय स्वशासन विभाग से जुड़े 12 और पुलिस विभाग से जुड़े 6 मामले सामने आए। शिक्षा विभाग और केरल राज्य विद्युत बोर्ड से जुड़े 3-3 मामले दर्ज किए गए, जबकि अन्य विभिन्न विभागों को मिलाकर कुल 13 मामले दर्ज हुए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को सुगम बनाने में एजेंट और बिचौलिए अहम भूमिका निभाते हैं, जिसे देखते हुए इस वर्ष ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें