नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग: 18 लोगों की मौत, हजारों एकड़ जंगल जलकर हुए राख

शेयर करे :

मध्य और दक्षिणी चिली में जंगलों में लगी भीषण आग में रविवार को कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, वहीं हजारों एकड़ जंगल जलकर राख हो गए तथा सैकड़ों मकान भी जल गए। दक्षिण अमेरिका का यह देश भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने देश के मध्य बायोबियो क्षेत्र और राजधानी सैंटियागो से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित नुब्ले क्षेत्र में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है। चिली के सुरक्षा मंत्री लुइस कॉर्डेरो के अनुसार, आपातकाल की घोषणा से सेना के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी ताकि अब तक 8,500 हेक्टेयर में फैली जंगल की आग पर काबू पाया जा सके, जिसके कारण 50,000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। बोरिक ने X पर पोस्ट किया, सभी संसाधन उपलब्ध हैं।

हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हर तरफ तबाही थी और केंद्र सरकार की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। छोटे तटीय कस्बे पेंको के मेयर रोड्रिगो वेरा ने कहा, प्रिय राष्ट्रपति बोरिक, दिल की गहराइयों से कह रहा हूं कि मैं यहां 4 घंटे से मौजूद हूं, एक पूरा क्षेत्र जल रहा है और यहां सरकार की कोई मौजूदगी नहीं है। कोई मंत्री कुछ किए बिना सिर्फ मुझे फोन करके यह कहे कि सेना किसी समय पहुंच जाएगी-यह कैसे ठीक है? दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन तेज हवाओं और झुलसाने वाले मौसम ने रविवार को उनके प्रयासों को मुश्किल बना दिया। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात के बाद अचानक लगी आग ने उन्हें चौंका दिया और वे अपने घरों में फंस गए। जॉन गुजमैन (55) ने कहा, हालात पूरी तरह बेकाबू थे। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। कई लोगों ने इलाके को खाली नहीं किया। वे अपने घरों में ही रुके रहे, क्योंकि उन्हें लगा कि आग जंगल की सीमा पर ही रुक जाएगी। देशभर में आग से जल गए मकानों की कुल संख्या साफ नहीं हो सकी, लेकिन बायोबियो की कॉन्सेप्सियोन नगरपालिका ने 253 मकानों के नष्ट होने की सूचना दी। पेंको के ही 52 वर्षीय जुआन लागोस ने कहा, हम बच्चों के साथ अंधेरे में भागते हुए जान बचाकर निकले। आग ने शहर के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और इसमें कार, एक स्कूल एवं एक चर्च जल गया। खेतों, मकानों, सड़कों के किनारे और कारों में जले हुए शव मिले। विक्टर बुरबोआ (54) ने कहा, जो हम देख पा रहे हैं, उससे साफ है कि कुछ लोगों की मौत हुई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें