नवीनतम पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले

Ambala: सोहनलाल D.A.V. स्कूल में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस, छात्रों ने जताया सम्मान और प्रेम

शेयर करे :

सोहनलाल D.A.V. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 11 फरवरी 2026 को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को माता-पिता के प्रति सम्मान व प्रेम को जागरूक करना था। इस अवसर पर योग वेदांत सेवा समिति के सदस्य, स्कूल की प्रधानाचार्या नीरू अरोड़ा , समन्वयक, स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं माता-पिता उपस्थित थे।

सर्वप्रथम योग वेदांत सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों से माता-पिता का तिलक करवाकर उन्हें फूल मालाएं पहनाते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और माता-पिता द्वारा भी आशीर्वाद के रूप में बच्चों को फूलों की मालाएं पहनाई गई। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य माता-पिता के प्रति सम्मान और प्रेम को रेखांकित करना है। 14 फरवरी का यह पावन दिवस जो प्यार का सच्चा प्रतीक है लेकिन युवा पीढ़ी इस दिन वैलेंटाइन डे मनाकर माता-पिता की अवहेलना करते हैं ,उनका अनादर करते हैं, और गलत मार्ग अपनाते हैं। इस समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों को समझाया गया कि बच्चे मां-बाप का सत्कार करें उनकी सीख के अनुसार चलें उनकी आज्ञा का पालन करें तो उनकी आयु, विद्या, यश और बल बढ़ते हैं। क्योंकि जीवन के सबसे बड़े तीर्थ माता-पिता है।

माता-पिता में ईश्वर निवास करते हैं। माता-पिता की सेवा करना ईश्वर की सच्ची उपासना करना है। जो बच्चे अपने माता-पिता की सेवा करते हैं, उनका सत्कार करते हैं, भगवान स्वयं उन्हें आशीर्वाद के रूप में खुशियां देते हैं। माता-पिता का अनादर करने वाले जीवन में कभी भी सुखी नहीं रह सकते।उन्हें हर पल कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है माता-पिता ढाल बनकर अपने बच्चों की रक्षा करते हैं और उन्हें सुख सुविधाएं देते हैं। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या नीरू अरोड़ा ने भी सभी बच्चों को मातृ पितृ दिवस मनाने की शिक्षा देते हुए कहा कि वह अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाएं और अपने माता-पिता का सम्मान करें। माता-पिता का ऋण सभी ऋणों से सर्वोपरि होता है ,जिसे चुकाना बहुत कठिन है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

समाज सेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सक्षम-अंबाला (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) द्वारा आज अंबाला क्लब, मॉडल टाउन

हमसे संपर्क करें