नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मर्सिडीज-बेंज ने उत्सर्जन संबंधी आरोपों को निपटाने के लिए 14.96 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर जताई सहमति

शेयर करे :

मर्सिडीज-बेंज यूएसए और उसकी मूल कंपनी डेमलर एजी ने उत्सर्जन संबंधी आरोपों का निपटान करने के लिए 14.96 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है। अटॉर्नी जनरल के एक गठबंधन ने सोमवार को घोषणा की कि 2008 और 2016 के बीच जर्मनी की कंपनी ने 211,000 से अधिक डीजल यात्री कारों एवं वैन में ऐसे सॉफ्टवेयर उपकरण लगाए जो परीक्षण के दौरान उत्सर्जन नियंत्रण को अनुकूलित करते थे लेकिन सामान्य संचालन के दौरान नियंत्रण को कम कर देते थे। कार विनिर्माता कंपनी के प्रवक्ता ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नही की है।

समझौते के तहत मर्सिडीज को रिपोर्टिंग संबंधी आवश्यकताओं का पालन करना होगा और डीजल वाहनों की किसी भी प्रकार की अनुचित या भ्रामक विपणन या बिक्री से बचना होगा। गौरतलब है कि डेमलर एजी और मर्सिडीज-बेंज यूएसए ने उत्सर्जन धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने के लिए 2020 में अमेरिकी सरकार और कैलिफोर्निया राज्य के नियामकों को 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने पर पहले ही सहमति व्यक्त कर दी थी। फॉक्सवैगन को भी इससे पहले उत्सर्जन धोखाधड़ी के मामले में आपराधिक मुकदमे को निपटाने के लिए 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना पड़ा था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें