नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

मंत्री गौरव गौतम की पलवल के लोगों को सौगत

शेयर करे :

प्रधानमंत्री कार्यकाल की 11 वर्ष की उपलब्धियों के विषय को लेकर रविवार को पलवल में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर गौतम ने कहा कि नवरात्रों में पलवल शहर में मीट की दुकान नहीं खुलेंगी। नवरात्रों में मीट की दुकान खोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र सिंह राणा,जिला प्रभारी अरविंद यादव, पूर्व सदस्य हरियाणा लोक सेवा आयोग डॉ. हरेंद्र राणा व पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी मौजूद थे।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक फैसले लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन भाजपा सरकार का हर कदम सेवा,सुशासन और गरीबों के कल्याण को समर्पित रहा है। गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाडिय़ों को  प्रोत्साहन देने के लिए खेल नीति में बदलाव किया है।

हरियाणा खेल नीति का उद्देश्य प्रदेश को खेल का एक हब बनाना और खिलाडिय़ों  को बेहतर बुनियादी ढांचा, आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रदान करना है। इस नीति के तहत कम उम्र में प्रतिभाओं की पहचान, खेल सुविधाओं का विस्तार, पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों  को नकद पुरस्कार, और खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओ को खेलों में भाग लेना चाहिए। युवा खेलों में भाग लेंगे तो निश्चित तौर  पर हमारा समाज भी स्वस्थ बनेगा। वही खेल मंत्री गौरव गौतम ने शाम 5:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर भी कहा कि जिस तरह मोदी सरकार ने देश को जीएसटी कम करने के बाद सभी देशवासियों को तोहफा दिया है उसका वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और अभय चौटाला के बयान पर भी उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें