नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सबरीमला के विकास पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे

शेयर करे :

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को ग्लोबल अयप्पा संगम में घोषणा की कि भगवान अयप्पा मंदिर तीर्थयात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से सबरीमला क्षेत्र में 1000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। विजयन ने कहा कि दुनिया भर से अयप्पा भक्तों को आकर्षित करने के लिए विकासात्मक गतिविधियों की योजना बनाई जा रही है और त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड की 75वीं वर्षगांठ के हिस्से के रूप में आयोजित इस संगम का उद्देश्य मदुरै और तिरुपति की तर्ज पर सबरीमाला को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि सन्निधानम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए सबरीमला, पंपा, निलक्कल और भगवान अयप्पा मंदिर के पारंपरिक मार्ग का व्यापक विकास करने के वास्ते एक योजना बनाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि इस संगम का उद्देश्य यह पता लगाना था कि श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा को किस प्रकार सरल बनाया जा सकता है तथा इसके लिए आवश्यक हस्तक्षेपों की पहचान करना था। वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता विजयन ने अपने भाषण में भगवद गीता का जिक्र करते हुए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अप्रत्यक्ष रूप से आलोचना की। दोनों दलों ने इस संगम के आयोजन का विरोध जताया था। 

उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ के अनुसार, एक सच्चा भक्त वह है जो किसी से घृणा नहीं करता, सभी के प्रति मैत्रीपूर्ण और दयालु होता है, सुख और दुख के प्रति उदासीन और सहनशील होता है। विजयन ने कहा कि इस संगम में भाग लेने वाले लोग भगवद गीता के अनुसार भक्त थे, जबकि अन्य लोगों ने केवल आस्तिक होने का दिखावा किया और कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, शुक्र है कि उच्चतम न्यायालय ने ऐसे प्रयासों पर रोक लगा दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सबरीमला जाति और धर्म की सीमाओं से परे है और सभी धर्मों के लोग वहां जाते हैं।  उन्होंने कहा कि इसकी धर्मनिरपेक्ष प्रकृति इस बात से ही पता चलती है कि हरिवरासनम लोरी एक नास्तिक देवराजन मास्टर ने रची थी और इसे एक ईसाई गायक एसुदास ने गाया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

हमसे संपर्क करें