नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पंजाब के बटाला में हत्या का संदिग्ध गिरफ्तार

शेयर करे :

पंजाब के बटाला में मुठभेड़ के बाद हत्या के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि माणिक, दीप चीमा की हत्या के मामले में वांछित था, जिसकी 2 नवंबर को गुरदासपुर जिले के बटाला में खोखर पैलेस के पास 5 हमलावरों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

चीमा हत्याकांड में पुलिस पहले ही 2 हमलावरों – हरिंदर और सविंदर – को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उप महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) संदीप गोयल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि माणिक रविवार को मोटरसाइकिल पर खुलियान गांव की तरफ से आ रहा है। गोयल ने बताया कि जब माणिक को रुकने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जवाबी कार्रवाई में माणिक गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि माणिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोयल ने कहा कि चीमा हत्याकांड के बाकी 2 आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पंजाब में हलवारा हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत रविदास के

पंजाब और हरियाणा सचिवालय भवन को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले E-Mail मिलने के बाद खाली करा लिया गया। पुलिस ने यह

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से

हमसे संपर्क करें