नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिहार जदयू नीतीश सम्राट

शेयर करे :

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दलों ने बुधवार को अपने-अपने विधायक दल के नेताओं का चयन किया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक बैठक में वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना। दोनों दलों की ओर से यह जानकारी दी गई।

जदयू की विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें नेता चुना। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्रवण कुमार ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि विधायकों ने एकमत से नीतीश जी को नेता चुना है। उनके नेतृत्व में ही गठबंधन सरकार बनेगी। उधर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नव-निर्वाचित विधायकों ने सम्राट चौधरी को नेता चुना। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने बताया, भाजपा के विधायकों ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना है। यह सर्वसम्मत निर्णय था।

मौर्य ने कहा कि दोनों दलों के विधायक दल के नेताओं के चयन के बाद राजग औपचारिक रूप से राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करेगा। राजग के दोनों प्रमुख दलों के नेता के चयन के बाद अब राजग के सभी घटक दलों की औपचारिक बैठक होगी। राजग विधायक दल की इस बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से राजग विधायक दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि राजग की संयुक्त बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहयोगियों के साथ राजभवन जाएंगे और राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी समानांतर रूप से चल रही हैं। कुल 243 सदस्ईय विधानसभा में NDA ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। चुनाव में भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा(रामविलास) को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिली हैं। भाजपा विधान सभा में पहली बार सबसे बड़े पार्टी बनी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए सक्रिय

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधा है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बच्चियों

पैतृक गांव जहानाबाद की NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत हो गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CBI लगातार

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कोर्ट परिसर को

हमसे संपर्क करें