नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

NTPC परमाणु योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं पर कर रही विचार

शेयर करे :

NTPC ऊर्जा उत्पादन में विविधता लाने की अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और ईंधन के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय सहयोगों की संभावनाओं का पता लगा रही है।
सरकार के 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य के साथ एनटीपीसी देश भर में विभिन्न स्थानों पर करीब 30 गीगावाट की कंपनी के स्वामित्व वाली परमाणु परियोजनाएं स्थापित करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने 2032 तक दो गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में NTPC ने वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों रोसाटॉम और ईडीएफ के साथ गोपनीय समझौते किए हैं। इसका मकसद भारत में बड़े प्रेशराइज्ड वाटर रिएक्टर परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना है। इसके अलावा, एनटीपीसी व होल्टेक इंटरनेशनल भविष्य की परमाणु परियोजनाओं में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) की तैनाती की संभावनाओं का पता लगा रहे हैं। एसएमआर में मॉड्यूलर निर्माण, उन्नत सुरक्षा विशेषताओं और चरणबद्ध तरीके से तैनाती की उपयुक्तता जैसे कई संभावित लाभ हैं।

कंपनी अमेरिका स्थित क्लीन कोर थोरियम एनर्जी (सीसीटीई) में अल्पांश इक्विटी निवेश पर भी विचार कर रही है जिसे रणनीतिक प्रारंभिक चरण का निवेश माना जा रहा है। यह निवेश आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी होने और संबंधित वैधानिक व नियामकीय मंजूरियों के अधीन होगा। एनटीपीसी साथ ही गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में परमाणु संयंत्रों के लिए भूमि विकल्पों का सक्रिय रूप से मूल्यांकन कर रही है। परमाणु ऊर्जा नियामक, निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद ही इन स्थानों को लेकर अंतिम निर्णय लेगा।

वर्ष 1975 में एक थर्मल पावर जनरेटर के रूप में स्थापित एनटीपीसी लिमिटेड ने लगातार विस्तार किया है और ऊर्जा के नए स्रोतों में विविधता लाई है। एनटीपीसी वर्तमान में, राजस्थान में न्यूक्लियर पावर कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के साथ संयुक्त उद्यम (जेवी) में करीब 42,000 करोड़ रुपए के निवेश से एक परमाणु परियोजना स्थापित कर रही है। कंपनी ने इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए हाल ही में किए गए विधाई परिवर्तनों के साथ परमाणु योजनाओं को गति दी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें