पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। इसके अतिरिक्त एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है कबाड़ी ने आरोपी से चोरी की बाइक को खरीद कर काट दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी एक युवक चोरी की बाइक को लेकर बाड़ी माजरा पुल से होता हुआ जाएगा। इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही रणधीर सिंह, नरेश, संदीप, योगेश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक में आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर जांच की तो उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई।
आरोपी ने यह बाइक 27 जुलाई 2025 को थाना शहर यमुनानगर के सिटी सेंटर से चोरी की थी। पूछताछ में जिसकी पहचान रामनगर निवासी मोहित पुत्र नरेश कुमार के नाम से हुई। इसके अतिरिक्त आरोपी ने 21 जनवरी को संत निश्चल सिंह स्कूल के सामने से एक बाइक चोरी की थी जिसको उसने एक कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कबाड़ी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान हरबंसपुरा निवासी कन्हैया पुत्र नथुनी के रूप में हुई। पूछताछ पर कबाड़ी ने बताया कि उसने यह चोरी की मोटरसाइकिल काट दी थी। टीम ने कटी हुई बाइक को बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी मोहित पर पहले भी चोरी के 5 मुकद्दमें दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।